ग्रेटर नोएडा। श्रीजगन्नाथ भगवान की पावन बहुड़ा (वापसी रथ) यात्रा के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक उत्सव में भारतीय किसान यूनियन, गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर श्रीजगन्नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा उनका पटका पहनाकर एवं भगवान श्रीजगन्नाथ की प्रतिमा भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
श्रीजगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अतनु कुमार ने बताया कि बहुड़ा यात्रा भगवान श्रीजगन्नाथ के अपने धाम में पुनः विराजमान होने तथा भक्तों के प्रति उनके प्रेम, करुणा और आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार सच्चे मन से भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन एवं रथ सेवा करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि तथा भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीजगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने श्रीजगन्नाथ सेवा ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में अनिल खारी, आशित पति, सुब्रत दास, मानस नायक, मृत्युंजय, समृत राय, सुरेन्द्र नाथ साहू, रश्मि कांता नायक, जितेन्द्र कुमार सतपथी, रघुराज दरोगा, निखिल भाटी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।






