भारतीय किसान यूनियन बलराज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, शहीद क्रांतिकारियों को किया नमन
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी बोले—जवान और किसान देश की तरक्की की असली ताकत, दोनों के मजबूत होने से ही मजबूत होगा भारत
ग्रेटर नोएडा
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय किसान यूनियन बलराज द्वारा कैमराला चक्रसैनपुर, ग्रेटर नोएडा स्थित राष्ट्रीय कैंप कार्यालय पर देशभक्ति एवं उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय किसानों एवं नौजवानों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और राष्ट्र के अमर शहीदों एवं महान क्रांतिकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
“जवान और किसान देश की तरक्की की असली ताकत”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि देश की तरक्की की असली ताकत जवान और किसान हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर जवान अपने प्राणों की परवाह किए बिना राष्ट्र की सुरक्षा में जुटा है, वहीं खेतों में किसान अपने खून-पसीने से अन्न पैदा कर पूरे देश का पेट भरने का काम करता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा, “जब देश का जवान और किसान खुशहाल होगा, तभी हमारा देश मजबूत, समृद्ध और संपन्न बनेगा।”
बलराज भाटी ने कहा कि आज जरूरत है कि किसानों और नौजवानों को मजबूत बनाया जाए तथा उन्हें उनका उचित सम्मान एवं अधिकार दिलाया जाए। किसान मजबूत होगा तो कृषि व्यवस्था मजबूत होगी और नौजवान मजबूत होगा तो देश का भविष्य मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन बलराज किसानों, मजदूरों और नौजवानों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा। संगठन देशहित एवं किसानहित से जुड़े मुद्दों पर पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शहीदों और क्रांतिकारियों को किया नमन
कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं महान क्रांतिकारियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चेची, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मांगेराम शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुंवर धनजय सिंह, प्रदेश महासचिव कर्मवीर खारी, प्रदेश संगठन मंत्री बिजेंद्र भाटी शहदरा, प्रदेश प्रवक्ता सौरव भाटी शेरपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, फरमान मसूरी, हरेन्द्र कुलेसरा, ब्रिजेश भाटी, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रह्मचंद्र बैरागी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर जोगेंद्र नागर उर्फ खिजजू पहलवान, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद संदीप राणा, जिलाध्यक्ष हापुड़ महेश शिशौदिया, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गाजियाबाद किरण यादव, यूथ जिलाध्यक्ष गाजियाबाद हरिश्चंद्र, जिला उपाध्यक्ष नवीन देवधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. खालिद मसूरी, प्रदेश सचिव कुनाल मावी, जिला मीडिया प्रभारी अमित तोंगड़, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मुकेश शिशौदिया, जिला महामंत्री इरशाद नूरपुर, खुर्शीद प्रधान नूरपुर, रियाज राणा, भानू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता, संविधान के मूल्यों एवं देश की संप्रभुता की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।


