‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर दादरी में सपा कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
दादरी। रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर दादरी में पैदल मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता जीटी रोड स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज से पैदल मार्च करते हुए कोतवाली स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया और राष्ट्रगान भी गाया। पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
सपा जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय नागरिकों को समान मतदान का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के प्रभाव में काम कर रहे हैं और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इंदर प्रधान ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान लिए गए कुछ फैसलों से चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग देश की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और उसकी निष्पक्षता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है।
उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोष सिद्ध होने की स्थिति में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने का प्रयास कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की तथा अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, बब्बल भाटी, सुधीर भाटी, कृशान्त भाटी, मिंटी खारी, जगवीर नंबरदार, विनोद लोहिया, सुनीता यादव, विक्रम चेयरमैन, रोहित मत्ते गुर्जर, अकबर खान, रूबी नागर, राजेश रोही, कपिल ननका, विकास भनौता, अवनीश भाटी, दीपक शर्मा, कुलदीप भाटी, मोहित नागर, सुनील भाटी, विकास जतन प्रधान, दीपक नागर, राजेश दीक्षित, देवेंद्र भाटी, सुशील नागर, जगत खारी, मोहित यादव, हारून सैफी, अनिल नागर, रजनीश रौसा, लोकेश भाटी, अजय चौधरी, हरेंद्र भाटी, आसिफ अल्वी, अनीश अहमद, प्रशांत भाटी, प्रतीक भाटी, मनोज शर्मा, ललित कुमार, राहुल आर्यन, गौरव भाटी, केशव पंडित, वीरू नागर, जगदीश सेन, योगेश गौतम, हरीश खारी, विपिन सैन, विजय गुर्जर, आजाद नागर, सुमित नागर, सोनू समानिया, मंसूब रिजवी, पवन जोगी, पुष्पेंद्र यादव, भुरू चदीला, जाकिर मुनिरी, बालेश्वर वाल्मीकि, नसरुद्दीन मलिक, गौरव एफव, हसमु नेताजी, युसफ एडवोकेट, साबिर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


