स्वर्गीय मदन ठेकेदार की पुण्यतिथि पर शिक्षा सेवा का संकल्प, तीन पीढ़ियों से किसान आदर्श इंटर कॉलेज को मिल रहा सहयोग
GBN एक्स्प्रेस न्यूज देवेंद्र सिंह भाटी
विज्ञापन और ख़बर के लिए संपर्क करें– 9958109866.9716929282
पुत्र जीत कसाना ने पांच कंप्यूटर और आरओ भेंट किया, डिग्री कॉलेज में पिता की स्मृति में कक्षा निर्माण कराने की घोषणा; समाज के गणमान्य लोगों ने परिवार के योगदान को सराहा
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रेटर नोएडा। स्वर्गीय मदन ठेकेदार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर किसान आदर्श इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सरदारी, समाज के गणमान्य लोगों और युवाओं ने एकत्र होकर स्वर्गीय मदन ठेकेदार जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उनके परिवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे योगदान को याद किया गया। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र अधिवक्ता जीत कसाना ने विद्यालय को पांच कंप्यूटर और एक आरओ वाटर सिस्टम भेंट किया। साथ ही भविष्य में डिग्री कॉलेज के निर्माण के दौरान अपने पिता की स्मृति में एक कक्षा का निर्माण कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विकास प्रधान ने मदन ठेकेदार परिवार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि परिवार की तीसरी पीढ़ी भी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक तरक्की शिक्षा से ही संभव है। आज समाज के युवा डॉक्टर, आईपीएस और आईएएस जैसे प्रतिष्ठित पदों पर पहुंच रहे हैं। गांवों में लाइब्रेरी स्थापित होना भी शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान है और शिक्षण संस्थानों को दिया गया सहयोग हमेशा याद रखा जाता है।
किसान आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुबोध प्रधान ने विद्यालय परिवार की ओर से जीत कसाना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मदन ठेकेदार के परिवार की तीन पीढ़ियों का एक ही शिक्षण संस्थान के विकास में लगातार योगदान देना अपने आप में प्रेरणादायक उदाहरण है। परिवार की पिछली पीढ़ियों ने भी विद्यालय में कमरों के निर्माण के लिए सहयोग दिया था। अब जीत कसाना ने पांच कंप्यूटर और आरओ उपलब्ध कराकर विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद की है। इससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा और स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विनय चपराना ने कहा कि स्वर्गीय मदन ठेकेदार जी का किसान आदर्श इंटर कॉलेज से पुराना जुड़ाव रहा है। उनके परिवार ने हमेशा शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने जीत कसाना द्वारा स्मार्ट लैब के लिए पांच कंप्यूटर और आरओ उपलब्ध कराने तथा डिग्री कॉलेज में अपने पिता की स्मृति में कक्षा निर्माण की घोषणा को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने समाज के संपन्न और जागरूक लोगों से अपील की कि वे भी शिक्षण संस्थानों और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि समाज के संसाधनों का उपयोग शिक्षा के विकास में होना चाहिए।
वहीं, जीत कसाना ने अपने संबोधन में कहा कि उनके पिता स्वर्गीय मदन ठेकेदार हमेशा दान-पुण्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के कार्यों में आगे रहते थे। किसान आदर्श इंटर कॉलेज से उनके परिवार का वर्षों पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के आदर्शों और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। समाज में जहां भी शिक्षा के विकास के लिए सहयोग की आवश्यकता होगी, वह अपनी सामर्थ्य के अनुसार हमेशा आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपने पिता के बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और विद्यालयों के विकास में सहयोग देना सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय ज्ञानी मदन ठेकेदार जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की गई। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि समाज के अन्य लोग भी इस पहल से प्रेरणा लेकर शिक्षा के विकास में अपना योगदान देंगे।


