नये ट्रांसफार्मर नहीं लगने से जनता त्रस्त अशोक चौहान
ग्राम विकास संगठन के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में बिजली विभाग के एसडीओ होशियार सिंह जी से उनके कार्यालय सेक्टर- 124 नोएडा पहुंचकर प्रतिनिधि मंडल मिला ।
ग्विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने विद्युत विभाग के एसडीओ होशियार सिंह को अवगत कराया की नंगली वाजिदपुर ओर सैक्टर-130 नोएडा में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए प्रस्तावित सभी नये विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाये ओर विद्युत केवल बदली जाये। हमारे गांव नंगली वाजिदपुर ओर सैक्टर-130 में बिजली की रात दिन कटौती होने से गंभीर समस्या बनी हुई है गांव एवं सैक्टर में बिजली की सुचारु व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग के द्वारा लगभग 11 नए ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी और नये ट्रांसफार्मर लगाने के लिए गांव और सेक्टर में फाउंडेशन (चबूतरा ) भी बिजली विभाग के ठेकेदार के द्वारा बना दिए गए हैं जिन्हें बने हुए लगभग 2 महीने से अधिक हो गये है लेकिन नये ट्रांसफार्मर लगाने वाले ठेकेदार/ कंपनी के द्वारा अभी तक बिजली के नये ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए हैं जिसके कारण गांव नंगली वाजिदपुर ओर सैक्टर-130 में हाई लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या निरंतर बनी हुई है जिसके कारण निवासियों के बिजली के उपकरण भी खराब हो रहे हैं बुजुर्ग और बच्चे गर्मी के कारण बीमार हो रही है इस समस्या से बिजली विभाग के अधिकारियों को पूर्व में भी अवगत कराया गया था लेकिन उपरोक्त समस्याओ कोई समाधान नहीं हुआ ।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्राम विकास संगठन के संयोजक डीपी चौहान ने बिजली विभाग के एसडीओ होशियार सिंह से कहा की हम आपसे अंतिम बार निवेदन कर रहे हैं या तो अगले 72 घंटे में हमारे गांव नंगली वाजिदपुर ओर सैक्टर- 130 में प्रस्तावित सभी नये ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएं अन्यथा ग्राम विकास संगठन उपरोक्त समस्या को माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने भी उठायेगा और जरूरत पड़ने बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा इसलिए आप गांव नगली वाजिदपुर सैक्टर- 130 नोएडा में प्रस्तावित सभी नए ट्रांसफार्मर लगवाये ओर जर्जर हो चुकी बिजली की केवल को बदलवाकर बिजली आपूर्ति ठीक करे
इस अवसर पर संयोजक डीपी चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ,मोंटी चौहान, नरेंद्र चौहान, सचिन चौहान, पवन चौहान उपस्थित रहे।






