भड़के किसान, डीएम कार्यालय सूरजपुर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
5 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं हुई वार्ता, प्रशासन के रवैये से किसानों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश
सूरजपुर/गौतमबुद्धनगर। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व में ग्राम सालेपुर में संचालित शराब ठेकों को गांव से दूर स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर आज जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के साथ ग्रामीणों एवं संगठन पदाधिकारियों की बैठक निर्धारित थी। बैठक सुबह 11 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 5 घंटे तक इंतजार कराने के बावजूद जिलाधिकारी द्वारा कोई वार्ता नहीं की गई और बिना किसी समाधान के कार्यालय से प्रस्थान कर दिया गया।
संगठन के अनुसार प्रशासन के इस रवैये से किसानों, ग्रामीणों एवं संगठन पदाधिकारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय, सूरजपुर पर धरने पर बैठ गए हैं।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने स्पष्ट किया है कि ग्राम सालेपुर के शराब ठेकों को गांव से बाहर स्थानांतरित करने की मांग पूरी होने तथा ग्रामीणों की समस्याओं पर उचित निर्णय लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संगठन ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय, सूरजपुर पहुंचकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करें तथा किसानों और ग्रामीणों की आवाज को बुलंद करें।

इस दौरान आंदोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चेची, राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन खारी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, उत्तर प्रदेश सचिव बृजेश भाटी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू खारी, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत नेताजी, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर जोगेन्द्र नागर उर्फ खिज्जू पहलवान, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री विजेंद्र भाटी, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री ब्रह्मचंद बैरागी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सोविदंर भाटी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भारतीय किसान यूनियन (बलराज)






