एनटीपीसी दादरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम पर कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
दादरी, 21 जून 2026। एनटीपीसी दादरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप स्टेडियम में भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम में श्री ए. के. मिश्र, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (दादरी) सहित एनटीपीसी दादरी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। सामूहिक योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन के लिए योग के महत्व को समझा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और बेहतर स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एनटीपीसी दादरी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा योग को नियमित जीवनशैली में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।






