लखनऊ अग्निकांड पर जताया शोक, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जताया भरोसा
दादरी, गौतमबुद्धनगर, दादरी आगमन पर प्रसिद्ध संत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा नेता भूपेंद्र सिंघल के ‘नेताजी आउटलेट’ शोरूम का विधिवत उद्घाटन कर शुभारंभ किया।
शोरूम उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग के लोग, श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज भाजपा नेता भूपेंद्र सिंघल के आवास पहुंचे, जहां उनके दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने महाराज का फूल-मालाओं और जयकारों के साथ स्वागत किया।
इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए आध्यात्मिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना आवश्यक है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने लखनऊ में हुए अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इससे पूरा प्रदेश दुखी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस घटना से बेहद व्यथित हैं और मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने विश्वास जताया कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






