गौतमबुद्धनगर। दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवला में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से मेन रोड से प्रेमसिंह नेताजी के आवास से आर्यव्रत स्कूल तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
यह सड़क लगभग 238 मीटर लंबी होगी, जिसका निर्माण ₹27 लाख की अनुमानित लागत से कराया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों, किसानों और स्थानीय नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। क्षेत्र की सड़कों, नालियों, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराया जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना और आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जनसेवा और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से दादरी विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।






