एनटीपीसी दादरी ने जून 2026 में उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। राजभाषा संवर्धन, सामाजिक संचार, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा, फ्लाई ऐश के प्रभावी उपयोग, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्टेशन को कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
कोच्चि में आयोजित टस्कर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026 में एनटीपीसी दादरी को राजभाषा संवर्धन, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक प्रभाव लघु फिल्म तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ स्वास्थ्य सेवा श्रेणियों में तीन स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त हुए। यह उपलब्धि सामाजिक सरोकारों और प्रभावी जनसंचार के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इसके अलावा, फ्लाई ऐश के उत्कृष्ट एवं प्रभावी उपयोग के लिए एनटीपीसी दादरी को जीएमएफ स्पॉटलाइट अवॉर्ड-2026 की डायमंड श्रेणी से सम्मानित किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्टेशन को कालिंगा एक्सीलेंट सीएसआर अवॉर्ड-2025 की स्वर्ण श्रेणी प्रदान की गई। वहीं, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए कालिंगा एनवायरनमेंट एक्सीलेंस नेशनल अवॉर्ड की फोर स्टार श्रेणी से भी सम्मानित किया गया।
इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एनटीपीसी दादरी के कार्यकारी निदेशक श्री ए.के. मिश्र ने सभी कर्मचारियों एवं संबंधित विभागों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी एनटीपीसी दादरी इसी उत्कृष्टता, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।






