‘पंख स्नेल लेटर राइटिंग’ पहल से बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान
एसपी हाथरस ने विद्यार्थियों को कागज-कलम से जुड़ने और नियमित पत्र लेखन के लिए किया प्रेरित
हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा की पहल “पंख स्नेल लेटर राइटिंग” के अंतर्गत आज दिनांक 09.09.2026 को थाना हाथरस गेट क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज में प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें कागज और कलम के माध्यम से अपने विचार, भावनाएं, सपने एवं कल्पनाएं अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।
स्क्रीन टाइम को बनाएं स्मार्ट टाइम
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच पत्र लेखन बच्चों को रचनात्मकता से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। नियमित लेखन से भाषा एवं अभिव्यक्ति क्षमता मजबूत होने के साथ-साथ बच्चों में आत्मविश्वास, संवेदनशीलता, अनुशासन और सकारात्मक सोच का भी विकास होता है।
पहल का उद्देश्य
“पंख स्नेल लेटर राइटिंग” पहल का उद्देश्य बच्चों में पत्र लेखन की पुरानी एवं समृद्ध परंपरा को पुनर्जीवित करना, उनकी रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने मन की बात स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने के लिए सकारात्मक मंच उपलब्ध कराना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ समय कागज और कलम के लिए निर्धारित करने तथा अपने अनुभव, सीख, सपने और विचारों को शब्दों में पिरोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर पत्र एवं लेख लिखकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत किया। अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के लिखे पत्रों का अवलोकन कर उनकी सराहना की गई और उन्हें नियमित लेखन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इन विषयों पर लेखन के लिए किया गया प्रेरित
🔹 भारतीय जीवन मूल्य एवं राष्ट्रीय गौरव
🔹 दादा-दादी एवं नाना-नानी से भावनात्मक जुड़ाव
🔹 मेरे सपने, मेरा भविष्य
🔹 शिक्षा : जीवन निर्माण का आधार
🔹 स्क्रीन टाइम से स्मार्ट टाइम
🔹 खेल, किताबें एवं प्रकृति का महत्व
🔹 समय प्रबंधन एवं बचत की आदत
🔹 अनुशासन, जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण
🔹 सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण में मानसिक विकास
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
“लेखन केवल शब्दों का अभ्यास नहीं, व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम है”
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने विद्यार्थियों से प्रतिदिन कुछ समय कागज और कलम के लिए निकालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लेखन बच्चों के विचारों को दिशा देने और उनके व्यक्तित्व को निखारने का सशक्त माध्यम है।
“पंख स्नेल लेटर राइटिंग” पहल नई पीढ़ी को पत्र लेखन की समृद्ध परंपरा से जोड़ते हुए उनके सपनों, विचारों और कल्पनाओं को नई उड़ान देने की एक सार्थक पहल है।


