प्राचीन श्री शिव शक्तिपीठ में भाकियू पदाधिकारियों ने किया दर्शन-पूजन, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर जल्द होगी पंचायत
ग्रेटर नोएडा। रामपुर फतेहपुर स्थित प्राचीन श्री शिव शक्तिपीठ में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं किसानों के कल्याण की कामना की। इस दौरान मनोज मावी, अनिल खारी एवं कमलजीत खारी भी उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में परम पूज्य श्री चमन दास महाराज जी ने सभी अतिथियों का श्री बजरंगबली के आशीर्वाद स्वरूप पवित्र पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्रदान किया।
मंदिर की मान्यता के अनुसार, जो भी श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां दर्शन-पूजन करता है, उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रत्येक माह दोज के अवसर पर मंदिर में विशाल भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें एनसीआर सहित दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दर्शन-पूजन के उपरांत भाकियू पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों के बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से जुड़ी क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही रामपुर में किसानों एवं क्षेत्रवासियों की एक बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।
भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसानों एवं क्षेत्रवासियों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
इस अवसर पर पवन भाटी, पुनीत भाटी, ललित भाटी, धर्मवीर खटाना, सतीश शर्मा, जितेंद्र कसाना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






