भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते का विरोध तेज, भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा, भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजते हुए इस समझौते को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित फ्री ट्रेड समझौता देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों तथा भारतीय कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। संगठन का कहना है कि इस समझौते से करोड़ों लोगों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है और देश की खाद्य एवं आर्थिक संप्रभुता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने केंद्र सरकार से मांग की है कि भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए तथा किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों पर उचित निर्णय नहीं लेती है, तो देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले पूरे देश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और किसी भी ऐसी नीति का विरोध किया जाएगा, जिससे कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश के छोटे उत्पादकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हो।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






