₹40.91 लाख की सीसी रोड एवं नाली परियोजनाओं का किया शिलान्यास
दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक तेजपाल सिंह नागर ने नगर पालिका परिषद दादरी के वार्ड संख्या-2 में लगभग ₹40.91 लाख की लागत से बनने वाली दो सीसी रोड एवं नाली निर्माण परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।
शिलान्यास के अंतर्गत पहला निर्माण कार्य मोहल्ला बागलबान में कैलाश चौहान के मकान से पंकज मीना के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण का है, जिसकी स्वीकृत लागत ₹23.74 लाख है। वहीं दूसरा कार्य मोहल्ला बागलबान, गौतमपुरी में अमरीश रावल के मकान से जितेंद्र के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण का है, जिसकी लागत ₹17.17 लाख निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक बेहतर सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद दादरी की चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित, ओमपाल रावल, कृष्णपाल रावल, बालवीर रावल, पप्पू राघव, अमित शर्मा, संजय रावल, पियूष गर्ग, आदेश भाटी, ज्ञान रावल, अरुण बंसल, सविता मेंबर, एच. के. शर्मा, हरीश रावल, अमृतसर रावल, जितेंद्र रावल, मास्टर रुस्तम सिंह, डालचंद शर्मा, ठाकुर वेदपाल सिंह एवं संदीप शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा तथा जल निकासी की लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा।






