किसानों की महापंचायत में समाजवादी पार्टी का समर्थन, जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी बोले—’अन्नदाता के हक की लड़ाई में सपा हर कदम पर साथ’
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आयोजित महापंचायत में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में पहुंचकर किसानों की मांगों का समर्थन किया। 
महापंचायत को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है और अन्नदाता के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को उनका वैधानिक अधिकार देने से बच रही है, जिसके चलते किसानों को अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का शुरू से ही किसानों के प्रति रवैया उपेक्षापूर्ण रहा है। सरकार की नीतियों और मनमानी के कारण किसानों को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुधीर भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है और किसानों के अधिकारों की लड़ाई में हर स्तर पर सहयोग एवं संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, जगवीर नंबरदार, सुनीता यादव, शशि यादव, उपदेश नागर, कुलदीप भाटी, अनूप तिवारी, प्रशांत भाटी, मोहित यादव, वकील सिद्दीकी, मोहित नागर, सुबोध भाटी, नवाब कुरैशी, अशोक भाटी, नदीम सलमानी, पवन भाटी सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।






