जारचा पुलिस की कार्रवाई: फावड़े से हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद
ग्रेटर नोएडा,
थाना जारचा पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से कार्रवाई करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को थाना जारचा पुलिस ने मु0अ0सं0 77/2026 में वांछित अभियुक्त विवेक उर्फ विक्की पुत्र बिजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नगला चमरू, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर (उम्र लगभग 19 वर्ष) को ग्राम सैथली से ग्राम मिलक जाने वाले बंबे के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा बरामद किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को वादी ने थाना जारचा में शिकायत दर्ज कराई थी कि विवेक उर्फ विक्की ने उसके एवं उसके भाई के साथ फावड़े से हमला कर मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना जारचा में धारा 115(2), 352, 351(2), 117(2), 109(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जनपद में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






