अशोका एन्क्लेव सोसाइटी सेक्टर–1ए की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
ग्रेटर नोएडा। अशोका एन्क्लेव सोसाइटी, सेक्टर–1ए, ग्रेटर नोएडा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किसान नेता ब्रिजेश भाटी तथा सेक्टर ओमिक्रॉन–1ए के अध्यक्ष योगिंदर मावी उपस्थित रहे।
किसान नेता एवं सेक्टर संयोजक ब्रिजेश भाटी ने कहा कि सोसाइटी में निर्विरोध चुनाव होना सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक पहल शहर की अन्य आवासीय सोसाइटियों के लिए भी प्रेरणादायक संदेश है।
निर्विरोध निर्वाचन के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें नितिन राय को अध्यक्ष, सुशील कुमार को उपाध्यक्ष, राजेश शास्त्री को सचिव तथा योगेन्द्र पाल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यकारिणी सदस्य
- श्री बालेश्वर
- श्री वरुण कुमार कौशिक
- श्री बृहमेश कुमार सोनी
- श्रीमती सुषमा शर्मा
- श्रीमती शशि सिंह
- श्रीमती पूनम भाटी
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोसाइटी के विकास, बेहतर रखरखाव, सुरक्षा, स्वच्छता तथा निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।






