भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू (महात्मा टिकैत) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
किसानों की मांगों के साथ विद्यार्थियों के मुद्दे भी उठाए, 27 जुलाई तक समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
जेवर, गौतमबुद्ध नगर। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सोमवार को जेवर तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार प्रतीत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर रविंद्र नागर एवं संजय शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील से किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही किसानों, विद्यार्थियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ज्ञापन में किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने, एमएसपी को कानूनी गारंटी देने, पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिजली कटौती बंद करने की मांग की गई। इसके अलावा ग्राम नीमका से खाजपुर-नीमका गुल के खुर्जा मार्ग पर टूटी पुलिया की मरम्मत कराने और रामपुर बांगर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग भी उठाई गई।
संगठन ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की।
भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 27 जुलाई तक मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर बलराज प्रधान, भोले, रूपन खारी सहित भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






