हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद
जेवर पुलिस की कार्रवाई, 20 जुलाई की फायरिंग की घटना में थे फरार
ग्रेटर नोएडा, थाना जेवर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को थाना जेवर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छातंगा तिराहे से चार वांछित अभियुक्तों झम्मन पुत्र श्याम, भोला उर्फ दिनेश पुत्र लक्खी, विजय उर्फ बिज्जो पुत्र लालचंद तथा विक्रम पुत्र श्याम, निवासी ग्राम छातंगा कला, थाना जेवर, गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त झम्मन के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस तथा अभियुक्त भोला उर्फ दिनेश के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को वादी ने थाना जेवर में शिकायत दर्ज कराई थी कि झम्मन ने अपने साथियों भोला उर्फ दिनेश, विजय उर्फ बिज्जो एवं विक्रम के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए वादी के पुत्र पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग की थी। शिकायत के आधार पर थाना जेवर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 262/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बरामदगी:
- 02 अवैध तमंचे (.315 बोर)
- 02 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
- 02 खोखा कारतूस (.315 बोर)






