किसान एकता महासंघ ने किया संगठन का विस्तार, पुष्पेंद्र सिंह बने कानपुर देहात जिलाध्यक्ष
इटावा/कानपुर, किसान एकता महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कानपुर मंडल कार्यालय पर जिला अध्यक्ष इटावा एवं मंडल अध्यक्ष कानपुर बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।
बैठक में पुष्पेंद्र सिंह को कानपुर देहात जिलाध्यक्ष, एडवोकेट वीनू चौधरी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष (इटावा), एडवोकेट उजाला सिंह को महिला मोर्चा जिला महासचिव (इटावा) तथा अंजलि पटेल को महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष (इटावा) नियुक्त किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।
महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट वीनू चौधरी ने कहा कि जल्द ही पूरे इटावा जनपद में महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन कर संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
बैठक के अंत में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” तथा “किसान एकता महासंघ जिंदाबाद” के नारों के साथ किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कसाना के नेतृत्व में किसानों के हितों के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन एवं नेतृत्व बृजेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष इटावा एवं मंडल अध्यक्ष कानपुर, किसान एकता महासंघ द्वारा किया गया।






