स्वर्गीय जतन प्रधान जी की जन्म जयंती पर हुआ पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधा लगाने की अपील
स्वर्गीय जतन प्रधान जी की जन्म जयंती के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आलोक नागर द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
आलोक नागर ने कहा कि किसी महान व्यक्तित्व की स्मृति में पौधारोपण करना समाज एवं प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। वृक्ष पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अमूल्य धरोहर हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प भी लें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जतन प्रधान जी के आदर्श, समाज सेवा और जनहित में किए गए कार्य सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया।






