दिल्ली जल बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए राजवीर भाटी का भव्य सम्मान, भारतीय किसान यूनियन में बने जिला महासचिव
ग्रेटर नोएडा, ग्राम अस्तौली निवासी राजवीर भाटी, पुत्र बलवीर भाटी, के दिल्ली जल बोर्ड से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भाटी फार्म, अस्तौली में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणों, किसान नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू), गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी तथा दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने राजवीर भाटी का संगठन का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भारतीय किसान यूनियन, गौतम बुद्ध नगर का जिला महासचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि राजवीर भाटी ने दिल्ली जल बोर्ड में लंबे समय तक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका किसानों, ग्रामीणों और समाजहित के कार्यों को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपने संबोधन में राजवीर भाटी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसानों, ग्रामीणों एवं समाज की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे तथा संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
समारोह में अरुण भाटी, प्रमोद भाटी, योगेंद्र भाटी, श्री पहलवान, गजेंद्र भाटी, मनवीर भाटी, लेखराज मास्टरजी, महेश भाटी, धनपाल भाटी, नरेंद्र भाटी, सुखबीर भाटी, महिपाल भाटी, गजेंद्र रेक्सवाल, सोनू यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


