67 रक्तदाताओं ने लिया हिस्सा, क्लब पदाधिकारियों और स्कूल प्रबंधन ने बढ़ाया सेवा भावना का संदेश
ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा एवं रोटरी इंटरैक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा, ग्रेटर नोएडा में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। जनहित में आयोजित इस शिविर में कुल 67 रक्तदाताओं ने भाग लिया, जिनमें से 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रक्तदान शिविर में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रो० राकेश भाटी एवं समस्त स्कूल प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा। स्कूल प्रबंधन के सक्रिय सहयोग और सहभागिता के चलते शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाते हुए रोटरी क्लब के क्लब ट्रेनर रो० सौरव बंसल तथा स्कूल के चेयरमैन रो० राकेश भाटी ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सेवा भावना का संदेश दिया। उनके इस प्रयास ने उपस्थित लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिविर के दौरान रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष रो० निखिल गर्ग, सचिव रो० राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष रो० संजय गर्ग, पूर्व अध्यक्ष रो० ऋषि के. अग्रवाल, रो० रणजीत सिंह, रो० शिव कुमार गुप्ता, रो० मनजीत सिंह एवं रो० मोहित सिंघल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा समाज सेवा और मानव कल्याण से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं, ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एवं प्रबंधन तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






