एक आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दूसरे से अवैध चाकू बरामद; मोटरसाइकिल भी सीज
ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-1 पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक अवैध चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को थाना ईकोटेक-1 पुलिस टीम द्वारा सिरसा गोल चक्कर के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान देवेन्द्र के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा तथा दीपक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. देवेन्द्र पुत्र सतीश, निवासी ग्राम कोटकी, थाना पचोकरा, जनपद फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, हाल पता कस्बा सूरजपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 20 वर्ष।
2. दीपक पुत्र महेश, निवासी किराये का मकान, भराई मेले वाली गली, ज्ञान इंटर कॉलेज के सामने, सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 18 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
- 01 अवैध तमंचा .315 बोर
- 01 अवैध चाकू
- 01 मोटरसाइकिल HF Deluxe, रजिस्ट्रेशन नंबर UP 83 BY 2763
पुलिस के अनुसार, मौके से बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पंजीकृत अभियोग
अभियुक्त देवेन्द्र के विरुद्ध मु0अ0सं0 0089/2026, धारा 9/25 आयुध अधिनियम तथा अभियुक्त दीपक के विरुद्ध मु0अ0सं0 0089/2026, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना ईकोटेक-1, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
थाना ईकोटेक-1 पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।






