- ग्रेटर नोएडा। GNIOT Engineering Institute के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को ध्यान में रखते हुए ‘उड़ान 2K26 – The Beginning of a Journey’ विभागीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग विभाग, पाठ्यक्रम, प्रयोगशालाओं, अकादमिक गतिविधियों और क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक सफर की शुरुआत के साथ-साथ इंडस्ट्री की आवश्यकताओं और व्यावहारिक ज्ञान के महत्व से भी अवगत कराया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बेहतर अकादमिक प्रदर्शन के साथ तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इसी अवसर पर “Structural Audit” विषय पर विशेष एक्सपर्ट टॉक आयोजित की गई। कार्यक्रम में Dr. Ankur Gupta, Vice-President, Creative Design Consultants & Engineers Pvt. Ltd. ने विद्यार्थियों को भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा, Structural Audit की आवश्यकता, संरचनात्मक मूल्यांकन तथा इसके विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Dr. Ankur Gupta ने अपने इंडस्ट्री अनुभव साझा करते हुए बताया कि सुरक्षित और टिकाऊ भवनों के लिए संरचनात्मक गुणवत्ता एवं समय-समय पर मूल्यांकन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को Structural Audit की कार्यप्रणाली और वास्तविक जीवन में इसके उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड समझ विकसित करने का अवसर मिला। विशेषज्ञ के अनुभवों और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को समझने में भी मदद मिली।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता एवं सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के समन्वय में डॉ. श्रीजा काचर, श्री मुकुल अत्री एवं सुश्री सांघाती मुत्सुद्दी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने एक्सपर्ट टॉक को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए Structural Audit और संरचनात्मक सुरक्षा से जुड़े विषयों को समझने में मिली जानकारी को अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






