भ्रष्टाचार पर रोक, किसानों की समस्याओं का समाधान और गड्ढामुक्त सड़कों समेत कई मांगें उठाईं
ग्रेटर नोएडा। अगस्त क्रांति 2026 के तहत करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कथित भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को संबोधित ज्ञापन ओएसडी अजय शर्मा को सौंपा।
संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने कहा कि प्राधिकरण में अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेकेदारों के स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतों के कारण आम जनता और किसानों को अपने अधिकारों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने प्राधिकरण से भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाने और जनसमस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।
चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि लीज डीड के अनुसार किसानों के बच्चों को शिक्षा में निर्धारित छूट का लाभ दिया जाए। किसानों के इलाज में अस्पतालों द्वारा निर्धारित छूट उपलब्ध कराने के साथ गरीब लोगों के लिए निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की जाए। उन्होंने गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर कराने तथा निर्माण कार्यों में होने वाली अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा ग्रेटर नोएडा में बड़े सरकारी अस्पताल, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना तत्काल कराई जाए। इसके अलावा प्राधिकरण में लीज एवं टी.एम. से संबंधित कार्यों में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार पर रोक, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण की नीति के अनुसार कार्रवाई तथा शहर की गड्ढायुक्त सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कराने की मांग भी उठाई गई।
संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने कहा, “जनता को भीख नहीं, अपने अधिकार चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संगठन की मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
इस अवसर पर आलोक नागर, दिनेश नागर, बलराज हूण, गौरव भाटी, कुलवीर भाटी, प्रेमराज भाटी, मलखान सिंह यादव, धर्मेंद्र, तेजवीर चौहान, आकाश नागर, रविंद्र, पवन, यतेंद्र नागर, ब्रह्म प्रधान, हरेंद्र कसाना, रिंकू बैंसला, कृष्ण नागर, सुरेंद्र तोमर, मूलचंद शर्मा, प्रीतपाल राठी, दुलीचंद नागर, विजेंद्र सिंह, सुभाष नागर, प्रमोद भाटी सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






