मेहंदी, झूले, डांस और मनोरंजक खेलों से सजा तीज उत्सव; महिलाओं और बच्चों ने लिया स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद
ग्रेटर नोएडा, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की ओर से स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया और पारंपरिक तीज पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
क्लब की प्रथम महिला तरूणा गर्ग ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी तीज महोत्सव को खास अंदाज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया, डांस किया और झूला झूलकर तीज के उत्सव का आनंद उठाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रो0 स्वाति गुप्ता ने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता शर्मा एवं हिमानी वार्ष्णेय मौजूद रहीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर और हाथों में मेहंदी लगाकर पहुंचीं। तीज के गीत, झूले और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी कार्यक्रम में खूब आनंद लिया। इस दौरान सभी ने स्वादिष्ट चाट एवं विभिन्न व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम का संचालन युक्ति बंसल एवं अवनी गर्ग ने किया। दोनों ने मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा और सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर क्लब की ओर से ऋतु जैन, पूजा शर्मा, प्रीति राठी, सरिता शर्मा, सुनीता कसाना, प्रीति अग्रवाल, अंजलि बंसल, शीतल गर्ग, निधि गर्ग, अनीता आर्य, मेघा गोयल सहित अन्य रोटेरियन स्पाउसेज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम ने महिलाओं को आपसी मेल-जोल, मनोरंजन और भारतीय परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। तीज महोत्सव के सफल आयोजन के साथ रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया।


