उत्कृष्ट एवं साहसिक सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी किया गया सम्मानित
गौतमबुद्धनगर
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन्स गौतमबुद्धनगर में आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देने की शपथ ली।
पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अमर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और उसकी सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों के सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उत्कृष्ट एवं साहसिक सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्कृष्ट, सराहनीय एवं साहसिक सेवाओं के लिए पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह तथा पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह
- उ0नि0 ना0पु0 श्री राकेश यादव, थाना बीटा-2।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
- निरीक्षक ना0पु0 श्री उमेश चन्द नैथानी, प्रभारी मीडिया सेल/आईजीआरएस सेल।
शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण)
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
- मुख्य आरक्षी ना0पु0 रवि कुमार, थाना साइबर क्राइम।
सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत)
- उ0नि0 बृजेन्द्र सिंह, थाना बिसरख
- उ0नि0 चेतन सिंह, थाना नॉलेज पार्क
- उ0नि0 यशपाल सिंह, थाना सेक्टर-63
- उ0नि0 जीवन सिंह यादव, थाना एक्सप्रेसवे
- उ0नि0 सर्वेश कुमार, थाना सेक्टर-39
- उ0नि0 सुभाष चन्द्र, थाना सेक्टर-58
- उ0नि0 रामबल सिंह, थाना बिसरख

शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) से भी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, जिनमें उ0नि0 रवि सूर्यवंशी, म0उ0नि0 मधु सिंह, म0उ0नि0 ज्योति बालियान, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी विशाल कुमार, मुख्य आरक्षी सोनू कुमार, म0मुख्य आरक्षी नीलम राठी, मुख्य आरक्षी एलआईयू सुधीर सिंह, मुख्य आरक्षी पंकज उपाध्याय, आरक्षी अरविन्द सिंह एवं आरक्षी संदीप यादव शामिल रहे।
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का भावपूर्ण सम्मान
समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय रहा जब कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 05 शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।
सम्मानित परिजनों में स्व0 तीरथपाल सिंह (फायर सर्विस चालक) की पत्नी श्रीमती मधु तोमर, स्व0 रोहित यादव (फायरमैन) की पत्नी श्रीमती आयुषी चौधरी, निरीक्षक स्व0 सुबोध कुमार सिंह की पत्नी श्रीमती रजनी, है0का0 स्व0 बिजेन्द्र कुमार की पत्नी श्रीमती मिथलेश तथा का0 स्व0 सुनील भाटी की पत्नी श्रीमती मुनेश कुमारी शामिल रहीं।
पुलिस कमिश्नर ने शहीद परिवारों को आश्वस्त किया कि हर परिस्थिति में पुलिस परिवार उनके साथ सदैव खड़ा रहेगा। साथ ही पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
पुलिस आयुक्त कार्यालय और कमिश्नरेट मुख्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण
पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र तथा कमिश्नरेट मुख्यालय, सूरजपुर में पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (लाइन्स) डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती सुनीति, पुलिस उपायुक्त (नोएडा) श्री साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) श्री रवि शंकर निम, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती शैव्या गोयल, अपर पुलिस उपायुक्त श्री आर.के. गौतम सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
सभी थानों एवं कार्यालयों में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी थानों एवं कार्यालयों में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। सभी थानों पर सलामी के साथ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ। थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देश को और अधिक सशक्त बनाने में अपना सर्वोच्च योगदान देने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसमूह को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।


