13 सितंबर को भूमि पूजन पर होगा भव्य आयोजन का खुलासा
ग्रेटर नोएडा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की एक महत्वपूर्ण बैठक बीटा-2 स्थित भृगु आश्रम के पवित्र परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के मुख्य संस्थापक एवं परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज ने की, जबकि संचालन कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने किया।
बैठक में आगामी 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक रामलीला मैदान, सेक्टर पाई-1, ग्रेटर नोएडा में होने वाले विश्वस्तरीय एवं ऐतिहासिक रामलीला मंचन को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। इस दौरान रामलीला आयोजन को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के साथ-साथ व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मंचन के प्रारूप, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं, दर्शकों की सुविधाओं तथा इस वर्ष रामलीला आयोजन में क्या नया और विशेष किया जाए, इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने रामलीला के ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कमेटी की ओर से बताया गया कि इस वर्ष रामलीला आयोजन में किए जाने वाले ऐतिहासिक बदलावों, नई व्यवस्थाओं एवं विशेष आकर्षणों की पूरी जानकारी 13 सितंबर 2026 को भूमि पूजन के अवसर पर मीडिया बंधुओं के माध्यम से पूरे नगर एवं समाज के सामने सार्वजनिक की जाएगी।
बैठक में श्री गुरु जी गोस्वामी सुशील जी महाराज, शेर सिंह भाटी, सुशील नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरज शर्मा, आनंद भाटी, ममता तिवारी, अतुल आनंद, महेश शर्मा बदौली, सत्यवीर मुखिया, महेश कमांडो, चैन पाल प्रधान, रोशनी सिंह, उमेश गौतम, यशपाल नागर, वीरपाल मावी, भागवत भाटी, तेज कुमार भाटी सहित श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कमेटी ने विश्वास जताया कि इस वर्ष ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली रामलीला भव्यता, व्यवस्था और मंचन के स्तर पर एक नई पहचान स्थापित करेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


