हाजीपुर में धूमधाम से मनाई गई गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जयंती
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने किया आयोजन, समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
नोएडा, सेक्टर-104 स्थित ग्राम हाजीपुर में रामकेश चपराना द्वारा आयोजित गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जयंती समारोह गौरव, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. यशवीर सिंह ने की तथा संचालन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव चौधरी जयप्रकाश छाबड़ी एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, देवेंद्र पटेल, जयप्रकाश विकल, राजकुमार चौधरी एवं ओमप्रकाश कराहना सहित अनेक गणमान्य समाजबंधुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का इतिहास समाज के लिए प्रेरणास्रोत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज का गौरवशाली इतिहास समाज को एकता, साहस और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। हमें अपने महापुरुषों की वीरता एवं शौर्यगाथाओं से नई पीढ़ी को अवगत कराना चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वक्ताओं ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा और संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज में शिक्षा की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू करने तथा डीएनटी से संबंधित मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज अपने शासनकाल के शक्तिशाली शासकों में से एक थे। समाज की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
27 अक्टूबर के कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान
कार्यक्रम के दौरान आगामी 27 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित पटेल जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधुओं से पहुंचने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्रजवीर प्रमुख एडवोकेट, धर्मवीर सिंह एडवोकेट, रघुराज अवाना एडवोकेट, रामकेश चपराना, बी.सी. प्रधान, विपिन प्रधान, बेगराज गुर्जर, पंकज मावी, राजपाल चपराना, सूबेदार परशुराम, अरुण भाटी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


