श्री धार्मिक रामलीला का भव्य भूमि पूजन संपन्न, 11 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन
100 से अधिक कलाकारों के साथ विश्वस्तरीय रामलीला की तैयारी, आधुनिक तकनीक और विशाल मंच रहेगा आकर्षण का केंद्र
ग्रेटर नोएडा। श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई-1, ऐच्छर-बिरौड़ा, ग्रेटर नोएडा में आगामी 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली श्री धार्मिक रामलीला का भव्य भूमि पूजन रविवार, 13 सितंबर 2026 को शहर के सम्मानित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा।
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा-निर्देशन में राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
भगवान श्रीराम का चरित्र नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत: आनंद भाटी
संस्था के अध्यक्ष श्री आनंद भाटी ने कहा कि हमें अपनी अगली पीढ़ी को धन-संपत्ति से भी अधिक जरूरी चरित्र और संस्कार देने चाहिए। भगवान श्रीराम का जीवन मानव समाज के लिए आदर्श चरित्र का सबसे बड़ा उदाहरण है। सनातन संस्कृति ने दशहरा महोत्सव और रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम की लीलाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि श्री धार्मिक रामलीला कमेटी का उद्देश्य रामलीला के माध्यम से बच्चों एवं परिवारों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है।
350 फीट लंबे विशाल मंच पर होगा रामलीला का मंचन
संस्था के संस्थापक श्री राजकुमार नागर ने बताया कि इस बार रामलीला का आयोजन 100 से अधिक कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 350 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े बहुमंजिला मंच का निर्माण किया जा रहा है। आधुनिक प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था के अद्भुत मिश्रण से दर्शकों को भव्य अनुभव प्रदान किया जाएगा।
तीन विशाल एलईडी स्क्रीन और आधुनिक तकनीक बनेगी आकर्षण
संस्थापक श्री प्रदीप शर्मा पंडित जी ने बताया कि विशाल मंच के बैकग्राउंड में तीन विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से ग्राफिक्स और दृश्य प्रभाव प्रस्तुत किए जाएंगे। दर्शकों को ऐसा अनुभव कराने का प्रयास रहेगा, जैसे वे किसी भव्य थिएटर में रामलीला का आनंद ले रहे हों।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विश्वस्तरीय रामलीला के आयोजन का संकल्प
संस्थापक श्री शेर सिंह भाटी जी ने कहा कि इस बार रामलीला मंचन से लेकर दशहरा महोत्सव तक सभी कार्यक्रमों को भव्य और विश्वस्तरीय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के सहयोग से रामलीला का उच्चस्तरीय आयोजन किया जाएगा। इस बार प्रभु श्रीराम की लीलाओं के साथ देश की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति भी आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगी।
60 वर्षों के अनुभव के साथ निर्देशन
कमेटी की महासचिव श्रीमती ममता तिवारी जी ने बताया कि रामलीला के निर्देशक को 60 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। उनके निर्देशन में रामलीला को विश्वस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं भगवान श्रीराम के चरित्र से परिचित कराने के लिए रामलीला को आकर्षक एवं प्रभावशाली बनाया जा रहा है।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री तेजपाल नागर जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री ईश्वर दयाल जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अभिषेक शर्मा जी, भाजपा वरिष्ठ नेता बिजेंद्र भाटी जी, राजे कसाना जी, रामप्रकाश मावी जी, गीता पंडित जी चेयरमैन दादरी, पंकज रोसा जी, सुनील चावड़ा जी, दीपक भाटी जी, वीरेंद्र रोसा जी, प्रमोद भाटी जी, मुकेश नागर जी, नरेंद्र नागर जी, इलम सिंह नागर जी, राजेश भाटी जी एवं सरदार श्री गुरुदीप सिंह जी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक श्री राजकुमार नागर, श्री प्रदीप शर्मा, श्री शेर सिंह भाटी, संरक्षक श्री हरवीर मावी, श्री सुशील नागर, श्री बालकिशन सफीपुर, धीरेंद्र भाटी जी, पवन नागर जी, दिनेश गुप्ता जी, अध्यक्ष श्री आनंद भाटी, महासचिव श्रीमती ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री अजय नागर, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री उमेश गौतम जी, महेश शर्मा बदौली जी, श्रीमती रोशनी सिंह, श्री चैनपाल प्रधान, सत्यवीर मुखिया, जितेंद्र भाटी, महेश कमांडो, श्री फिरे प्रधान, श्री पीपी शर्मा, यशपाल नागर, श्याम सुंदर फौजी, सचिव श्री वीरपाल मावी, श्रीमती गीता सागर, श्रीमती ज्योति सिंह, पवन भाटी, तेजकुमार, भगवत भाटी, राकेश भाटी, राकेश बसोया जी, विनीता जी, गीता भाटी जी सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आगामी 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में परिवार सहित पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लें और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़ें।


