ग्रेटर हाइट पब्लिक स्कूल में AI पर विशेष कार्यशाला आयोजित
शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधुनिक तकनीकों और शैक्षिक उपयोग की दी जानकारी
ग्रेटर हाइट पब्लिक स्कूल में Digital Learning Day (DLD) के अंतर्गत मंगलवार को Artificial Intelligence (AI) विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को AI की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा शिक्षा के क्षेत्र में इसके प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना रहा।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षकों को AI की अवधारणा, इसके कार्य करने के तरीके तथा कक्षा शिक्षण में इसके उपयोग की संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न AI Tools का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिससे शिक्षकों को तकनीक के व्यावहारिक उपयोग को समझने में सहायता मिली।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री योगेश जी ने कहा कि, “भविष्य AI का है। इसलिए हमारे शिक्षकों का समय के साथ अपडेट रहना बेहद जरूरी है। आधुनिक तकनीकों का ज्ञान शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, रोचक एवं उपयोगी बना सकता है।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने शिक्षकों को नई तकनीकों को सीखने और उन्हें विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षिक विकास के लिए अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स श्री गुलशन बजाज, श्री प्रदीप चाबड़ा एवं श्री विकास कालरा ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं एजुकेटर सुश्री संगीता रानी ने भी शिक्षकों को AI आधारित शिक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और AI से जुड़ी नई जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा के बदलते स्वरूप, तकनीकी नवाचार तथा कक्षा में AI के संभावित उपयोगों को समझने का अवसर मिला।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


