11 से 21 अक्टूबर तक सेंट्रल पार्क में होगा भव्य रामलीला एवं विजय महोत्सव, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ हवन-पूजन
ग्रेटर नोएडा, श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित होने वाले विजय महोत्सव-2026 की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। रविवार को साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।
श्री रामलीला कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में विजय महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इस बार भी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया, जिसमें कमेटी के सदस्यों सहित उपस्थित धर्मप्रेमियों ने आहुति दी। पूर्णाहुति के पश्चात कमेटी अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह और कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने उपस्थित गणमान्य लोगों के सहयोग से नारियल फोड़कर भूमि पूजन की विधिवत शुरुआत की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, सतेंद्र नागर, योगेंद्र भाटी डेवटा, शैलेंद्र भाटिया, रामशरण नागर, डॉ. शीतला प्रसाद और ब्रजेश भाटी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विजय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
भूमि पूजन कार्यक्रम में सौरभ बंसल, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, के.के. शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, चाचा हिंदुस्तानी, अमित गोयल, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, संजय सिंह, अजय रामपुर, मनोज चौधरी, विजेंद्र भाटी, सुरेंद्र तायल, राहुल नंबरदार, दीपक भाटी और आलोक नागर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि विजय महोत्सव के माध्यम से शहरवासियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


