ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण पर किसानों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए किसान भाइयों की बिना शर्त तत्काल रिहाई की मांग को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने आवाज बुलंद की। मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसान नेता बृजेश भाटी के सेक्टर ओमीक्रोन-1A स्थित आवास पर एकत्रित हुए। हालांकि, मौके पर पुलिस ने सभी को रोक लिया।
इसके बाद किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की ओर से पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्ध नगर के नाम थानाध्यक्ष कासना को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी किसान भाइयों को बिना शर्त तत्काल रिहा करने की मांग की गई।
किसानों की जायज मांगों को सुना जाए: मोर्चा
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव आलोक नागर और राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि यमुना प्राधिकरण पर किसान अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। ऐसे में गिरफ्तार किए गए किसान भाइयों की रिहाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका उचित समाधान निकालने की मांग की।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों के अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि सभी गिरफ्तार किसानों को जल्द से जल्द बिना शर्त रिहा किया जाए और किसानों की समस्याओं का वार्ता के माध्यम से समाधान निकाला जाए।
ये रहे मौजूद
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव आलोक नागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी, सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी, मनीष नागर, उमेश ठाकुर, जगत बीडीसी, ठाकुर सीपी, सोलंकी, अंकुर नागर, हंसराज मावी, इलम सिंह, अरविंद सिंह, आकाश भाटी, अमित नागर, गुल्लू, निक्की भाटी, संदीप भाटी, प्रिंस, मन्नू, विनोद, विनीत, भोला यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने दोहराया कि किसानों की जायज मांगों और उनके सम्मान के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रहेगा।


