एच्छर मार्केट, जगतफार्म, दादरी और कासना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा। दीपावली एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जिले के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा, दादरी और कासना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एच्छर मार्केट और जगतफार्म में डीसीपी ने किया निरीक्षण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह ने एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा श्री संचित शर्मा के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत एच्छर मार्केट, जगतफार्म और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीसीपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जाए। बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को जाम और आवागमन की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दादरी क्षेत्र में एसीपी प्रशाली गंगवार ने की फुट पेट्रोलिंग
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह एवं एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार ने पुलिस बल के साथ थाना दादरी क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया।
कासना क्षेत्र में एडीसीपी संतोष कुमार ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार ने एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा डॉ. रवि शंकर के साथ थाना कासना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीसीपी ने निर्देशित किया कि संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश
गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा दीपावली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति, कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आमजन बिना किसी परेशानी के सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।


