ग्रेटर नोएडा में होगा ‘ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026’, 13 अखाड़ों, 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों के प्रतिनिधियों का जुटेगा महासंगम
-
ग्रेटर नोएडा में सजेगा भक्ति का महासागर, ग्लोबल भक्ति फेस्ट में 13 अखाड़े, 12 ज्योतिर्लिंग और चार धामों के प्रतिनिधि जुटेंगे
ग्रेटर नोएडा में होगा ‘ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026’, 13 अखाड़ों, 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों के प्रतिनिधियों का जुटेगा महासंगमयुवा पीढ़ी को आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रयाससंतों के दर्शन और आध्यात्मिक परंपराओं का महासंगमकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन13 अखाड़ों, 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों के प्रतिनिधियों की सहभागितामहोत्सव में होंगे तीन प्रमुख आकर्षणभक्ति से आत्मखोज और संस्कृति से आत्मबोध की यात्रा -
भजन क्लबिंग से आध्यात्मिक कॉन्क्लेव तक… ग्रेटर नोएडा में 13 दिसंबर से होगा ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026
-
भारत की आध्यात्मिक विरासत का वैश्विक मंच बनेगा ग्लोबल भक्ति फेस्ट, गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
GBN एक्स्प्रेस न्यूज देवेंद्र सिंह भाटी
विज्ञापन और ख़बर के लिए संपर्क करें- 9958109866.9716929282
13 से 15 दिसंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट में भक्ति, अध्यात्म, संस्कृति और संगीत का भव्य उत्सव; भजन क्लबिंग, आध्यात्मिक कॉन्क्लेव और भक्ति बाजार होंगे प्रमुख आकर्षण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रेटर नोएडा, भारत की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ‘ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026’ का आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर में किया जाएगा। इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) द्वारा आयोजित इस महोत्सव में अध्यात्म, भक्ति, संस्कृति, संगीत, स्वास्थ्य, कल्याण और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े विविध अनुभव एक मंच पर देखने को मिलेंगे।
महोत्सव के आयोजन से पूर्व आयोजित मीडिया संवाद में आध्यात्मिक जगत, कला, संस्कृति और आयोजन से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता करते हुए ग्लोबल भक्ति फेस्ट की परिकल्पना, उद्देश्य एवं स्वरूप पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी जी महाराज, वरिष्ठ महामंडलेश्वर, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी; परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज, राष्ट्रीय संयोजक, भारतीय सर्व धर्म संसद; योगी प्रियव्रत अनीमेश, आध्यात्मिक चिंतक एवं मार्गदर्शक तथा उज्जैन की प्रतिष्ठित कलाकार फाल्गुनी अग्रवाल उपस्थित रहीं।
आयोजकों की ओर से डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड; श्री बरुण गुप्ता, सह-संस्थापक, ग्लोबल भक्ति फेस्ट एवं सीईओ, इंडेवा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स तथा श्री सिद्धांत भाटिया, सह-संस्थापक, ग्लोबल भक्ति फेस्ट एवं निदेशक, सोलट्रैक्स प्रोडक्शंस ने भी मीडिया संवाद में हिस्सा लिया।
युवा पीढ़ी को आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रयास
इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि ग्लोबल भक्ति फेस्ट का मूल उद्देश्य युवा भारत को अपनी सभ्यतागत ज्ञान परंपरा की गहराई से परिचित कराना है। महोत्सव के माध्यम से अध्यात्म को केवल धार्मिक अनुष्ठानों और ग्रंथों तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का रोचक, सार्थक और प्रेरणादायक हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बरुण गुप्ता, सह-संस्थापक, ग्लोबल भक्ति फेस्ट एवं सीईओ, इंडेवा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन की विविध विचारधाराओं एवं आध्यात्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना और भारत की धरती से विश्वभर में शांति, सद्भाव एवं सकारात्मकता का संदेश प्रसारित करना है।
संतों के दर्शन और आध्यात्मिक परंपराओं का महासंगम
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी जी महाराज, वरिष्ठ महामंडलेश्वर, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने कहा कि इंडिया एक्सपो सेंटर इस महोत्सव के दौरान तीर्थस्थल जैसा स्वरूप धारण करेगा। जिन संतों के दर्शन के लिए श्रद्धालु कुंभ में हजारों किलोमीटर की यात्रा करते हैं, उनके दर्शन 13 दिसंबर को यहां सहज और सुलभ होंगे। उन्होंने इसे भक्ति की गंगा के श्रद्धालुओं के द्वार तक पहुंचने जैसा अनुभव बताया।
परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज, राष्ट्रीय संयोजक, भारतीय सर्व धर्म संसद ने कहा कि ग्रेटर नोएडा की धरती पर आध्यात्मिक इतिहास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है, जिसकी पहचान विश्वभर में होगी। उन्होंने डॉ. राकेश कुमार की दूरदर्शिता एवं प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इंडिया एक्सपो मार्ट इस विराट आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है।
वहीं, सिद्धांत भाटिया, सह-संस्थापक, ग्लोबल भक्ति फेस्ट एवं निदेशक, सोलट्रैक्स प्रोडक्शंस ने महोत्सव के मूल विजन ‘ध्यानं, ज्ञानं, विज्ञानं एवं प्रज्ञानं’ को रेखांकित करते हुए मीडियाकर्मियों से इस आध्यात्मिक अभियान का सहभागी बनने और भक्ति के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन
ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026 का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह 13 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे करेंगे। वहीं, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 14 दिसंबर को मुख्य अतिथि के रूप में महोत्सव में शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, विख्यात संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की सहभागिता भी प्रस्तावित है।
13 अखाड़ों, 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों के प्रतिनिधियों की सहभागिता
ग्लोबल भक्ति फेस्ट में 13 अखाड़ों, 12 ज्योतिर्लिंगों एवं चार धामों के आध्यात्मिक प्रतिनिधियों सहित संतों, धर्मगुरुओं, विद्वानों, साधकों, विचारकों, कलाकारों, स्वास्थ्य एवं कल्याण विशेषज्ञों तथा उद्यमियों का समागम होगा।
10,000 वर्गमीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 100 से अधिक प्रदर्शक ब्रांडों, 20,000 से अधिक बी2बी एवं बी2सी खरीदारों, 2,000 से अधिक विशिष्ट प्रतिनिधियों तथा प्रतिदिन 10,000 से अधिक संगीत प्रेमियों के पहुंचने की संभावना जताई गई है।
महोत्सव में होंगे तीन प्रमुख आकर्षण
1. जीबीएफ एक्सपो – भक्ति बाजार
भक्ति बाजार में पूजा सामग्री, पवित्र अर्पण सामग्री, धार्मिक ग्रंथ, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, धार्मिक कलाकृतियां, मंदिरों से संबंधित उत्पाद एवं आध्यात्मिक जीवनशैली से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। आगंतुकों को इन उत्पादों को देखने, खरीदने और विभिन्न ब्रांडों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
2. जीबीएफ कॉन्फ्लुएंस – भक्ति कॉन्क्लेव
भक्ति कॉन्क्लेव में संतों, साध्वियों, आध्यात्मिक गुरुओं, विद्वानों, नीति निर्माताओं, प्रेरक वक्ताओं, रहस्यवादी साधकों और स्वास्थ्य एवं कल्याण विशेषज्ञों के बीच आध्यात्मिकता, धर्म, संस्कृति, जीवन दर्शन एवं समकालीन समाज से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
3. जीबीएफ कॉन्सर्ट – भजन क्लबिंग
महोत्सव का संगीतमय आकर्षण भजन क्लबिंग होगा, जिसमें भजन, कीर्तन, मंत्रोच्चार, शास्त्रीय संगीत, सूफी संगीत, फ्यूजन, इलेक्ट्रॉनिका एवं समकालीन भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। देश के प्रतिष्ठित कलाकारों एवं विशेष अतिथियों की सहभागिता से संगीत प्रेमियों को भक्ति और संगीत का अनूठा अनुभव मिलेगा।
भक्ति से आत्मखोज और संस्कृति से आत्मबोध की यात्रा
ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026 केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भक्ति से आत्मखोज, सांस्कृतिक चेतना से आत्मबोध और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा से जागरूक भविष्य की ओर बढ़ने का प्रयास है। इस आयोजन के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक मूल्यों एवं भक्ति परंपरा को एक व्यापक मंच पर प्रस्तुत कर वैश्विक स्तर पर संवाद, सद्भाव और शांति का संदेश प्रसारित किया जाएगा।



