GNIOT में ‘Samsung Solve for Tomorrow 2026’ वर्कशॉप का आयोजन, छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के लिए किया प्रेरित
FITT IIT दिल्ली के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में डिज़ाइन थिंकिंग, स्टार्टअप डेवलपमेंट और इनोवेशन पर विशेषज्ञों ने दिए मार्गदर्शन
ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) में “Samsung Solve for Tomorrow 2026 – Design Thinking & Innovation Workshop” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम FITT, IIT दिल्ली के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों में नवाचार (Innovation), उद्यमिता (Entrepreneurship) और समस्या समाधान (Problem Solving) की क्षमता को विकसित करना तथा उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए प्रभावी और टिकाऊ समाधान तैयार करने के लिए प्रेरित करना था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में उद्योग एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इनमें श्री शिशिर गुप्ता एवं श्रीमती स्वाति गुप्ता (Baud Resources – Startup Ecosystem Experts), श्री अनमोल चतुर्वेदी (इन्क्यूबेशन मैनेजर, FITT IIT दिल्ली) तथा श्री अर्पण कंसल (सीनियर एसोसिएट, FITT IIT दिल्ली) शामिल रहे। विशेषज्ञों ने छात्रों को डिज़ाइन थिंकिंग, स्टार्टअप विकास, इनोवेशन फ्रेमवर्क और आइडिया को प्रोटोटाइप एवं बिजनेस मॉडल में बदलने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को AI for India, Health & Education, Environmental Sustainability तथा Sports & Technology जैसी चार प्रमुख नवाचार थीम्स पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इंटरैक्टिव सत्रों, समूह चर्चाओं, ब्रेनस्टॉर्मिंग गतिविधियों और आइडिया जनरेशन एक्सरसाइज़ के माध्यम से छात्रों ने समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए कई अभिनव विचार प्रस्तुत किए।
विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में नवाचार केवल शैक्षणिक गतिविधि नहीं, बल्कि भविष्य के स्टार्टअप्स, तकनीकी विकास और रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि Samsung Solve for Tomorrow जैसे कार्यक्रम युवाओं को वित्तीय सहायता, मेंटरशिप, इनक्यूबेशन सपोर्ट, तकनीकी मार्गदर्शन और निवेशकों से जुड़ने के अवसर प्रदान करते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि Samsung Solve for Tomorrow सैमसंग की प्रमुख राष्ट्रीय CSR पहल है, जो भारत सहित 68 देशों में 30 लाख से अधिक युवाओं को नवाचार से जोड़ चुकी है। इस वर्ष कार्यक्रम का विशेष फोकस भारत के युवाओं तक और अधिक प्रभावी तरीके से पहुंच बनाना है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर GNIOT प्रबंधन ने कहा कि संस्थान FITT IIT दिल्ली के साथ मिलकर एक मजबूत नवाचार एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह साझेदारी छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही छात्र भविष्य में IIT दिल्ली के इन्क्यूबेशन सेंटर तथा Samsung Research & Development Institute India Pvt. Ltd. जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से अपने विचारों को वास्तविक स्टार्टअप और तकनीकी समाधानों में बदल सकेंगे।






