- आदिवासियों की पहचान और अधिकारों पर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला
- ‘जल, जंगल और जमीन आदिवासियों का जन्मसिद्ध अधिकार’ : अखिलेश यादव
- PDA में ‘A’ का मतलब आदिवासी, उनके हक की रक्षा जरूरी : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आदिवासी समाज की पहचान, अधिकारों और उनके ऐतिहासिक योगदान को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समाज भारतीय सभ्यता और ज्ञान परंपरा का मूल आधार रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय ने प्रकृति, विज्ञान, चिकित्सा और सामाजिक जीवन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।







