भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया उद्घाटन
नोएडा, 25 जून 2026। सेक्टर-137 स्थित भूटानी इंफ्रा में एडवोकेट राहुल भाटी एंड एसोसिएट्स के नए कार्यालय का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि अशोक भाटी के स्वागत से हुई। आयोजकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद अशोक भाटी ने विधिवत फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया और एडवोकेट राहुल भाटी एवं उनके परिवार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर अशोक भाटी ने कहा कि शिक्षा और मेहनत के बल पर युवा अपने लिए नए अवसर तैयार कर सकते हैं। उन्होंने देवेंद्र भाटी को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे अभिभावक समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ व्यवसाय, उद्योग और स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और देश के विकास में भागीदार बन सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने एडवोकेट राहुल भाटी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कार्यालय की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर अनुराग ठाकुर (चेयरमैन), एडवोकेट सरदार बंसल, प्रदीप भाटी, अनिल खारी, विपिन प्रधान, सिंहराज गुर्जर, कुंवर नादिर अली, अनुज भाटी, दुष्यंत भाटी, अशोक कपासिया सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






