तिलपता कनरवास सड़क और जलभराव समस्या पर प्राधिकरण से वार्ता सफल, भाकियू (बलराज) ने स्थगित की महापंचायत
ग्रेटर नोएडा, ग्राम तिलपता कनरवास के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता हुई।
वार्ता के दौरान प्राधिकरण की ओर से एसीईओ लक्ष्मी सिंह, ओएसडी, डीजीएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भाकियू (बलराज) के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सड़क की खराब स्थिति, जलभराव, जाम और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्राधिकरण अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि ग्राम तिलपता कनरवास के मुख्य मार्ग पर आवश्यक कार्यवाही जल्द शुरू कराई जाएगी और लगभग एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ कराने का प्रयास किया जाएगा।
अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने 26 जून 2026 को प्रस्तावित महापंचायत को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि यदि तय समय सीमा में कार्य शुरू नहीं किया गया तो संगठन ग्रामीणों के साथ मिलकर दोबारा आंदोलन और महापंचायत करने के लिए बाध्य होगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और एकजुटता से प्राधिकरण ने इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लिया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन खारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चेची, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मांगेराम शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिला अध्यक्ष जोगेंद्र पहलवान, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. अर्चना गौतम, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, बृजेश भाटी, प्रशांत खारी, महामंत्री ब्रह्मचंद बैरागी, अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष शिवराज चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सविंदर भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






