भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी में दादरी क्षेत्र की बेटी महामेधा नागर को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से दादरी, गौतमबुद्ध नगर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए महामेधा नागर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
महामेधा नागर मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर जिले के गांव अच्छीजा की रहने वाली हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, जनसंपर्क और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि महामेधा नागर को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और महिलाओं के साथ-साथ युवा कार्यकर्ताओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उनकी नियुक्ति को दादरी और गौतमबुद्ध नगर के लिए सम्मान की बात माना जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा पदाधिकारियों ने महामेधा नागर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।






