NAAC मान्यता, 90% बीटेक प्लेसमेंट, HP के साथ तकनीकी साझेदारी और छात्रवृत्ति योजनाओं ने संस्थान को बनाया उच्च शिक्षा का उभरता केंद्र
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा को स्वायत्त (Autonomous) संस्थान का दर्जा प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही संस्थान ने NAAC मान्यता, AI-Enabled Campus, HP के साथ तकनीकी सहयोग तथा बी.टेक. (2022–26 बैच) में 90 प्रतिशत प्लेसमेंट जैसी उपलब्धियों के दम पर उत्तर भारत के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।
इन उपलब्धियों की जानकारी संस्थान परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं मीडिया सम्मान समारोह में साझा की गई, जिसमें राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
स्वायत्त दर्जा मिलने के बाद अब संस्थान उद्योग की बदलती आवश्यकताओं और वैश्विक मानकों के अनुरूप अपने पाठ्यक्रम स्वयं तैयार एवं अद्यतन कर सकेगा। इसके लिए शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों के सहयोग से गठित बोर्ड ऑफ स्टडीज आधुनिक तकनीकों और रोजगारोन्मुख शिक्षा को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम विकसित करेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संस्थान ने वैश्विक तकनीकी कंपनी HP के साथ रणनीतिक साझेदारी भी की है। इसके तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जेनरेटिव AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी उभरती तकनीकों में प्रशिक्षण एवं उद्योग आधारित प्रमाणन उपलब्ध कराया जाएगा।
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री ट्रेनिंग, डिजाइन थिंकिंग, नवाचार, उद्यमिता और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी व्यावहारिक अनुभव के साथ उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार हो सकें।
संस्थान इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, फार्मेसी, बीबीए, बीसीए, एमसीए एवं पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। स्वायत्त दर्जा मिलने के बाद इन सभी कार्यक्रमों को भविष्य की तकनीकों और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप और अधिक आधुनिक बनाया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान द्वारा 100 प्रतिशत तक मेरिट छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त पात्र छात्राओं के लिए ₹10,000 की विशेष छात्रवृत्ति तथा प्रथम स्वायत्त बैच के 100 विद्यार्थियों के लिए एक्सक्लूसिव इंट्रोडक्टरी मेरिट स्कॉलरशिप की भी घोषणा की गई है।
संस्थान ने अपने पूरे परिसर को AI-सक्षम कैंपस के रूप में विकसित किया है, जहाँ स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, AI टूल्स, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ और Intel GPU आधारित AI Computing Infrastructure विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचार के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं।
उद्योगोन्मुख शिक्षण का परिणाम यह रहा कि बी.टेक. (2022–26 बैच) में 90 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया गया। इस वर्ष अधिकतम वार्षिक पैकेज ₹24.60 लाख तथा औसत पैकेज ₹4.20 लाख रहा। संस्थान का लक्ष्य आगामी वर्षों में औसत पैकेज को ₹6 लाख से अधिक तक पहुँचाना है।
संस्थान नियमित रूप से स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, कॉर्पोरेट सर्टिफिकेशन, समर इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स और एम्प्लॉयबिलिटी ट्रेनिंग का संचालन कर रहा है। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और उद्योगों के साथ हुए समझौतों (MoUs) के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने कहा कि स्वायत्त दर्जा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के उद्योगों के अनुरूप फ्यूचर-रेडी प्रोफेशनल्स बनाना है।
इंजीनियरिंग निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने बताया कि स्वायत्त दर्जा मिलने के बाद शिक्षण प्रणाली को पूरी तरह उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पुनर्गठित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुभवी कॉर्पोरेट विशेषज्ञों की टीम विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी। साथ ही संस्थान के इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से वर्ष 2026 में 10 स्टार्टअप विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। जुलाई से AI एवं उभरती तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण और प्रमुख कंपनियों के साथ कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव भी शुरू की जाएगी।
कार्यक्रम में PGDM निदेशक डॉ. अभिषेक, MBA निदेशक डॉ. अजय शर्मा, BBA, BCA एवं B.Com निदेशक डॉ. डी.सी. अग्रवाल, MCA विभागाध्यक्ष प्रो. एस.डी. सिंह, डॉ. एस.एल. राजपूत, डॉ. नितिन त्यागी, प्लेसमेंट निदेशक प्रो. सतीश वर्मा, प्लेसमेंट हेड पलक तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. आर.के. तिवारी सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।






