राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में हजारों किसानों का प्रदर्शन, चेतावनी—समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में सोमवार को हजारों किसानों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने ग्राम सालेपुर की आबादी एवं मुख्य मार्ग पर संचालित अंग्रेजी शराब, देशी शराब और बीयर के ठेकों को हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी परी चौक से जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे, जहां प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।
प्रदर्शन के दौरान एडीसीपी, डीसीपी ग्रेटर नोएडा सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम कार्यालय की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक तथा हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई और संगठन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया।
इसके बाद भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रतिनिधिमंडल की डीसीपी ग्रेटर नोएडा एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग तीन घंटे तक विस्तृत वार्ता हुई। संगठन की ओर से ग्राम सालेपुर में आबादी के बीच संचालित शराब ठेकों के कारण महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं ग्रामीणों को होने वाली असुविधाओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने मांग की कि जनहित को देखते हुए इन ठेकों को तत्काल आबादी से बाहर स्थानांतरित किया जाए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वार्ता के दौरान प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 दिनों के भीतर उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन ने जनहित में प्रशासन को दिए गए समय का सम्मान करते हुए फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं की, तो संगठन हजारों किसानों के साथ पहले से भी बड़ा जनआंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन एवं वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, मुख्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर एडवोकेट विजय प्रताप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चेची, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन खारी, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र नागर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मांगेराम शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर जोगिंदर पहलवान, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, बृजेश भाटी, सोनू खारी एवं हरेंद्र कुलेसरा, उत्तर प्रदेश प्रवक्ता सौरभ भाटी, संगठन महामंत्री ब्रह्म चंद्र बैरागी, उत्तर प्रदेश महासचिव कर्मवीर खरे, उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत खारी, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरीश भाटी, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष संदीप ठाकुर, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान डासना, पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. खालिद, मेरठ मंडल अध्यक्ष मोनू विधूड़ी, युवा मोर्चा मेरठ मंडल अध्यक्ष इरशाद, अमरोहा मंडल अध्यक्ष नौशाद अली सहित विभिन्न जनपदों से आए हजारों किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






