पुलिस अधीक्षक हाथरस ने रिक्रूट महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, मिशन शक्ति एवं महिला सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हाथरस, पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में रिक्रूट महिला आरक्षियों के दो माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों एवं रजिस्टरों का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री हिमांशु माथुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षियों को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, महिला बीट भ्रमण, महिला हेल्प डेस्क के प्रभावी संचालन, एंटी रोमियो टीम की भूमिका तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला आरक्षियों को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं—1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)—के प्रति आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक रूप से दक्ष बनाना है, ताकि वे भविष्य में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें






