धारीपुर के आशीष कसाना का गृह मंत्रालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
धारीपुर गांव के होनहार युवा आशीष कसाना का भारत सरकार के गृह मंत्रालय में चयन होने पर परिवार, गांव एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
आशीष कसाना, स्वर्गीय चौधरी हरिचंद प्रधान के पौत्र एवं श्री राजेंद्र कसाना के सुपुत्र हैं। उनके चयन पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आशीष कसाना ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि धारीपुर गांव और पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देती है।
सभी शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि आशीष कसाना अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दें तथा भविष्य में भी सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन करते रहें।
आशीष कसाना को गृह मंत्रालय में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






