टीम ग्राम पाठशाला के सक्रिय सदस्य अमित कसाना का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया, शिक्षा सेवा के योगदान को सराहा
ग्रेटर नोएडा। टीम ग्राम पाठशाला के महत्वपूर्ण सदस्य अमित कसाना का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वक्ताओं ने कहा कि “हर गाँव में पुस्तकालय बनाएं, भारत को पुस्तकालयों का देश बनाएं” मिशन को आगे बढ़ाने में अमित कसाना का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव के लिए उनके समर्पण की सभी ने प्रशंसा की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर टीम ग्राम पाठशाला के सदस्यों ने कहा कि अमित कसाना हमेशा शिक्षा, संस्कार और समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं तथा युवाओं को ज्ञान और पुस्तक संस्कृति से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अमित कसाना को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। साथ ही उनके जीवन में सफलता, सम्मान और खुशियों का नया अध्याय जुड़ता रहे तथा वे समाज में शिक्षा और सकारात्मक परिवर्तन की अलख इसी प्रकार जगाते रहें।
टीम ग्राम पाठशाला परिवार की ओर से अमित कसाना को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






