अट्टा गुजरान की बेटी सोनाली बनीं UPSI, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा। ग्राम अट्टा गुजरान की होनहार बेटी सोनाली के उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (UPSI) पद पर चयन होने से पूरे गाँव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सोनाली की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गाँव का नाम गौरवान्वित किया है।
सोनाली की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और संघर्ष का परिणाम है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गाँव के गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने सोनाली को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज और प्रदेश की सेवा करेंगी।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि सोनाली की सफलता गाँव की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और वे भी शिक्षा एवं मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित होंगी।






