किसान एकता संघ का एनपीसीएल कार्यालय पर महापंचायत एवं प्रदर्शन
किसान एकता संघ के बैनर तले डूब क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में एनपीसीएल (NPCL) के तुगलपुर कार्यालय पर महापंचायत एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। पंचायत में डूब क्षेत्र के लोगों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एनपीसीएल अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत वार्ता हुई।
वार्ता में एनपीसीएल की ओर से सुबोध त्यागी, एसडीएम सदर, एसीपी ग्रेटर नोएडा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसान एकता संघ के प्रतिनिधियों ने डूब क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। चर्चा के बाद एनपीसीएल की ओर से सभी मांगों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर समाधान करने पर सहमति व्यक्त की गई।
प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी ने बताया कि संगठन ने डूब क्षेत्र की सभी कॉलोनियों को बिजली कनेक्शन एवं नियमित विद्युत आपूर्ति, किसानों पर दर्ज कथित फर्जी बिजली चोरी के मुकदमों को समाप्त करने, बिजली का लोड बढ़ाने एवं नए ट्रांसफार्मर लगाने, बिजली कनेक्शन के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाने तथा नए बिजली कनेक्शन के संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता कराने की मांग रखी।
जिलाध्यक्ष पप्पे नागर ने कहा कि क्षेत्रीय किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि एनपीसीएल ने अपने आश्वासन का पालन नहीं किया तो किसान एकता संघ आगामी दिनों में एनपीसीएल के सभी कार्यालयों पर तालाबंदी आंदोलन करेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
महापंचायत में रूपेश वर्मा, ऊदल आर्य, वीर सिंह नागर, जयप्रकाश आर्य, कृष्ण बैसला, वनीश प्रधान, सतीश कनारसी, विक्रम नागर, पप्पे नागर, मनीष नागर, जगदीश शर्मा, जयप्रकाश नागर, आजाद प्रधान, पवन एडवोकेट, उम्मेद एडवोकेट, अखिलेश प्रधान, कृष्ण शर्मा, अरुण खटाना, राजीव नागर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






