गाजीपुर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभान्वित, सम्मानित भी किए गए पात्र लाभार्थी
गाजीपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर जनसभा के दौरान एक भावनात्मक पल साझा किया, जब उन्होंने अपने हाथों से बनाई गई उनकी तस्वीर लेकर खड़ी दो महिलाओं को मंच पर बुलाया। भाषण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर दोनों महिलाओं पर पड़ी। संबोधन समाप्त होने के बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को उन्हें मंच पर लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के बुलावे पर दोनों महिलाएं उत्साहपूर्वक मंच पर पहुंचीं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उन्हें अपने हाथों से बनाई गई पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनकी कला की सराहना करते हुए उनका हालचाल जाना और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया तथा उन्हें खिलौने भेंट किए। इस अवसर पर गाजीपुर जिले के विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित कर लाभान्वित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, फसल अवशेष प्रबंधन योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन सहित अनेक योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रमुख लाभार्थी
- अनिमेष राय – मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप।
- सुंदरी – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत ₹7,000 का चेक एवं प्रमाण-पत्र।
- आशुतोष पांडेय, वंदना यादव एवं दिवाकर सिंह – मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड।
- अंचलानंद राय – प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत ₹1.08 लाख का चेक।
- मनोरमा देवी – लखपति दीदी योजना के तहत प्रमाण-पत्र।
- मधुबाला भारती – रिवॉल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि के तहत ₹14.91 करोड़ से अधिक की धनराशि का चेक।
- सोमारी – मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र।
- पूनम देवी – मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी) का स्वीकृति पत्र।
- पुष्पा देवी – मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत ₹5 लाख का चेक।
- नितेश राय – फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत ₹32 लाख का चेक।
- कंचन यादव – शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।
गाजीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
कहा- रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वालों को कानून बख्शेगा नहीं, माफिया को संरक्षण देने वालों की दुर्गति तय
गाजीपुर/लखनऊ, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर में 692 करोड़ रुपये लागत की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, विकास और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और अपराधियों व माफिया के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में गरीब का बेटा भी निर्भय होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई रामलीला जैसे आयोजन में असलहा लहराकर दंगा करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होगी।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में माफिया तत्वों को संरक्षण मिलता था, जबकि वर्तमान सरकार ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि माफिया या अपराधियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने गाजीपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करें जो जनता की समस्याओं की पैरवी करें और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की सेवा करना है।
उन्होंने बताया कि जिन 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, उनका लाभ गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानिया, जहूराबाद और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने गाजीपुर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जनपद पौहारी बाबा, भगवान परशुराम और महर्षि जमदग्नि की तपोभूमि है तथा ‘लहुरी काशी’ के रूप में इसकी विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र क्षेत्र में अपराध और माफिया संस्कृति का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
पूर्व विधायक कृष्णानंद राय का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने माफिया के विरुद्ध संघर्ष किया था और उनकी हत्या प्रदेश के इतिहास की दुखद घटनाओं में से एक रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसी भी अपराधी या माफिया को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने गाजीपुर की वीरभूमि का उल्लेख करते हुए परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद सहित जिले के सैनिकों और साहित्यकारों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गहमर, जो एशिया के सबसे बड़े गांवों में शामिल है, देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हजारों सैनिकों और पूर्व सैनिकों की भूमि है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के रणबांकुरों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1962, 1965, 1971, कारगिल युद्ध और अन्य सैन्य अभियानों में देश का गौरव बढ़ाया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के






