जनहित की मांगों को लेकर सविता शर्मा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर शुरू किया आमरण अनशन
सामाजिक कार्यकर्ता बोलीं, मांगें कागजों तक सीमित नहीं, धरातल पर समाधान जरूरी
ग्रेटर नोएडा, जनहित से जुड़ी विभिन्न मांगों के समाधान की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सविता शर्मा, कासना ने 15 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर में आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है।
सविता शर्मा का कहना है कि उनकी मांगें किसी व्यक्तिगत स्वार्थ से जुड़ी नहीं हैं, बल्कि आम जनता के हित से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि जनहित की मांगों को केवल कागजों और आश्वासनों तक सीमित रखने के बजाय उनका स्थायी एवं प्रभावी समाधान धरातल पर होना चाहिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि जनहित की मांगों पर समय रहते गंभीरता से विचार करते हुए ठोस निर्णय लिया जाए और आवश्यक कार्रवाई को वास्तविक रूप से लागू किया जाए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सविता शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।
उन्होंने प्रशासन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों से अपील की कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करते हुए वार्ता और समाधान का रास्ता निकाला जाए।


